बेसन की अनोखी सब्जी बनाने की विधि

1. सबसे पहले हम एक मिक्सर जार लेंगे और उसमें 1 चमच जीरा डाल देंगे, 2 चमच साबू धनिया डाल देंगे, 1/2 चमच अजवाइन डाल देंगे, 4 हरी मिर्च डाल देंगे, 8 से 10 लहसुन की कलिया डाल देंगे 1 इंच अदरक का टुकड़ा डाल देंगे अब हम इन मसलों को बिना पानी डालें पीस लेंगे हम इन्हें थोड़ा दरदरा पीस लेंगे इससे इसका फ्लेवर अच्छा आता हैं।
 
2. अब हम 2 से 3 मीडियम साइज के टमाटर लेंगे और इन्हें मिक्सर जार में पीस लेंगे।
 
3. अब हम पीतोड़ बनाने के लिए 1/2 कप बेसन लेंगे और जो हमने मसाला तैयार किया है उस में से 1+1/2 चमच बेसन में डाल देंगे, 1/4 चमच हल्दी पाउडर डाल देंगे,1/2 चमच नमक डाल देंगे, अब हम 1 कप पानी लेंगे और थोड़ा सा पानी डाल देंगे और इसे अच्छे से हिल्ला लेंगे और थोड़ा सा पानी डाल लेने से गुटलिया जल्दी खत्म हो जाती हैं अब हम बचे हुए पानी को डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
 
4. अब हम और 1/2 कप पानी डाल देंगे जिससे गोल पतला हो जाए।
 
5. अब हम इसे पकाएंगे और एक पेन लेंगे और गाढ़ा होने तक मीडियम आंच पर इसे हिलाते रहेंगे और हमारा गोल गाढ़ा हो गया है हम इसे ज्यादा गाढ़ा नहीं करेंगे क्योंकि ज्यादा गाढ़ा से हमारे पीतोड़ अच्छे नहीं बनेंगे इसलिए हम इसे 5 मिनट ही चलाएंगे और हमरा गोल तैयार हो गया है।
 
6. अब हम गैस को बंद कर देंगे और किसी थाली या प्लेट पर बहार निकाल लेंगे और हम इसे गर्म गर्म ही निकाल लेंगे क्योंकि ये जल्दी जम जाता हैं हम इसे थाली को उल्टा करके निकाल लेंगे और थोड़ा सा पहले तेल लगा लेंगे थाली के क्योंकि जिससे ये आसानी से निकल जाए और अब हम इसे पलटे से 1 इंच के मोटापे में थाली पर फेला लेंगे।
 
7. अब हम इसे ठंडा होने के लिए रक देंगे और जो गोल पेन में लगा है उसे छुड़ाने के लिए थोड़ा सा पानी डाल देंगे और अच्छे से छुड़ा लेंगे और इसका यूज हम ग्रेवी में करेंगे जिससे ग्रेवी गाढ़ी तो होगी लेकिन इसका टेस्ट अच्छा आएगा अब हम इसे एक बॉउल में निकाल कर रक देंगे।
 
8. अब हम सब्जी के लिए ग्रेवी तैयार कर लेते हैं अब हम एक कड़ाई लेंगे और उसमें 2 चमच तेल डाल देंगे और अच्छे से गर्म कर लेंगे और गर्म होने पर हम उसमें 2 पिंच हींग डाल देंगे और अब इसमें पिसे हुए मसाले डाल देंगे और इन्हें हल्का भून लेंगे 1 मिनट और अब हम इसमें टमाटर का पेस्ट डाल देंगे 2 से 3 मिनट भून लेंगे।
 
9. अब हम 2 मिनट भुनने के बाद अब हम इसमें 1 चमच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे, 1/2 चमच हल्दी पाउडर डाल देंगे और हम इन्हें अच्छे से मिक्स कर लेंगे और अब हम इसमें जो बेसन का गोल लिया था पेन से वो डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
 
10. अब हम इसमें 1/2 कप दही में 1/2 कप पानी डालकर फेट लेंगे और थोड़ा थोड़ा करके डाल देंगे और चलाते रहेंगे इससे दही फटेंगा नहीं और स्मूथ सी ग्रेवी तैयार होंगी।
 
11. और हम इसको तब तक चलाते रहेंगे जब तक इसमें उबाल ना आ जाए और अब इसमें से तेल अलग हो गया है इसका मतलब हमारी ग्रेवी अच्छे से पक गई हैं और अब हम हमारी ग्रेवी के लिए जितना पानी चाहिए उतना डाल लेंगे अपने हिसाब से और उबाल आने तक हम इन्हें उबलते रहेंगे।
 
12. अब हम हमरा बेसन ठंडा हो गया है अब हम बेसन को काट लेंगे चौकोर साइज में आप अपनी पसंद से काट सकते हैं और अब हम उबाल आ गया है अब हम इसमें 1 चमच नमक डाल देंगे, 1/2 गरम मसाला डाल देंगे और थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल देंगे।
 
13. अब हम इसमें बेसन के पितोड़े डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे और इन्हें अच्छे से पक्का लेंगे और अब हमारी सब्जी बन गई हैं।
 
14. ये हमारी स्वादिष्ट सी सब्जी बनकर तैयार हो गई हैं।