How to make cluster beans and mouse melon | ग्वार फली और काचरे की सब्जी बनाने की विधि

1. सबसे पहले हम 15 से 18 काचरे लेंगे और 150 से 200 gm के लगभग ग्वार फली लेंगे और इन्हें अच्छे से धो लेंगे और ग्वार फली को अब अपने हिसाब से काट लेंगे और काचरे को ऊपर से छिल्का हटा के काट लेंगे।
2. अब हम 2 हरी मिर्च लेंगे और उन्हें काट लेंगे छोटे छोटे टुकड़ों में और 5 से 6 लहसुन की कलिया लेंगे और उन्हें भी छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
3. अब हम मसाला तैयार कर लेंगे मसाले के लिए 1 चमच लाल मिर्च पाउडर लेंगे, 1 चमच धनिया पाउडर लेंगे, 1/2 चमच नमक डाल देंगे, 1/2 चमच हल्दी पाउडर डाल देंगे अब हम इसमें थोड़ा सा पानी डाल देंगे और पानी में अच्छे से मिक्स कर देंगे।
4. अब हम एक कड़ाई लेंगे और उसमें 2 चमच तेल डाल देंगे और अच्छे से गर्म कर लेंगे और गर्म होने पर हम उसमें 1/2 चमच जीरा डाल देंगे और काटी हुई लहसुन की कलिया डाल देंगे और काटी हुई हरी मिर्च डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे और अच्छे से भून लेंगे।
5. और अब हम इसमें जो मसाला तैयार किया है वो डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे और मसाले को अच्छे से पक्का लेंगे मसाला पकने पर हम उसमें ग्वार फली को डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे और थोड़ा सा पानी डाल देंगे जिससे ग्वार फली अच्छे से पक जाए।
6. हम पहले ग्वार फली को पक्का लेंगे और उसके बाद में हम काचरे को डाल देंगे क्योंकि काचरे जल्दी ही पक जाते हैं इसलिए पहले ग्वार फली को पक्का लेंगे उसके बाद में हम काचरे को पक्का लेंगे हमे काचरे को ज्यादा नहीं पकाना हैं क्योंकि ज्यादा पकने के बाद में सब्जी अच्छी नहीं लगती हैं।
7. 2 से 3 मिनट ही काचरे को पकाना हैं और अब हमारे काचरे पक गई हैं और हमारी स्वादिष्ट सी सब्जी तैयार हो गई हैं।