How to make curd and radish pods | दही सांगरी की स्वादिष्ट सब्जी बनाने की विधि

1. सबसे पहले हम 300gm सांगरी लेंगे और उसे अच्छे से धो लेंगे उसके बाद में हम इसे छोटा छोटा काट लेंगे, 1 प्याज ले लेंगे और उसे छोटा छोटा काट लेंगे, 7 से 8 लहसुन की कलिया लेंगे, 1 कटोरी दही लेंगे, 3 हरी मिर्च लेंगे और छोटा छोटा काट लेंगे।
2. अब हम मसाला तैयार कर लेंगे 1 चमच लाल मिर्च पाउडर लेंगे, 1 चमच धनिया पाउडर लेंगे, 1/2 चमच हल्दी पाउडर लेंगे, 1 चमच नमक डाल देंगे और अब हम इसमें पानी डाल के इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
3. अब हम एक कड़ाई लेंगे और उसमें 1+1/2 चमच तेल डाल देंगे और उसे गर्म कर लेंगे और तेल गर्म होने पर इसमें 1/2 चमच जीरा डाल देंगे जीरा चटकने के बाद में हम इसमें कटे हुए प्याज़ को डाल देंगे और उसे भून लेंगे उसके बाद में हम इसमें कटी हुई हरी मिर्च डाल देंगे और उसे भून लेंगे और अब हम इसमें जो मसाला तैयार किया है अब वो डाल देंगे और उसे अच्छे से पक्का लेंगे।
4. मसाला पकने के बाद में हम इसमें सांगरी को डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे और अपने हिसाब से पानी डाल देंगे इसमें और इसे अच्छे से पक्का लेंगे पकने के बाद में हम इसमें दही डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे और अच्छे से पक्का लेंगे और हमारी स्वादिष्ट सब्जी तैयार हो गई हैं।